Gorakhpur News: घोषणापत्र को सपा ने ऐतिहासिक तो भाजपा ने झूठे वादों का पुलिंदा बताया

- समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर राजनीतिक दलों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र पर राजनीतिक दलों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। सपा ने इसे ऐतिहासिक और जनहितैषी बताया है। वहीं, भाजपा ने इसे झूठे वादों का पुलिंदा करार दिया है, जबकि कांग्रेस ने कुछ घोषणाओं को बेहतर बताया है।समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने घोषणापत्र का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र ऐतिहासिक है और समाज के हर वर्ग का ध्यान रखता है। इसमें किसानों, नौजवानों, मजदूरों और छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र सबका हित साधने वाला है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने सपा के घोषणापत्र को झूठा वादा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने सत्ता में रहते हुए जनता के लिए कोई काम नहीं किया। जनार्दन तिवारी ने कहा कि उनके शासनकाल में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की घोषणाएं केवल हवा-हवाई होती हैं और धरातल पर नहीं उतरतीं। जनता उनके वादों पर विश्वास नहीं करती है।कांग्रेस ने घोषणापत्र को सराहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के हित में किए गए प्रावधानों को बेहतर बताया। उन्होंने 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे का स्वागत किया। हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा भी स्वागत योग्य है। संविदा भर्ती खत्म करने से युवाओं को स्थायी रोजगार की उम्मीद बढ़ेगी।

#TheSPTermedTheManifestoHistoric #WhileTheBJPDescribedItAsABundleOfFalsePromises. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: घोषणापत्र को सपा ने ऐतिहासिक तो भाजपा ने झूठे वादों का पुलिंदा बताया #TheSPTermedTheManifestoHistoric #WhileTheBJPDescribedItAsABundleOfFalsePromises. #VaranasiLiveNews