Bareilly News: बिना बारूद के ही सुनाई देगी पटाखों की आवाज

बरेली। दीपोत्सव को लेकर शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इस बार भी आकर्षक डिजाइनों वाली सजावटी लाइटों की खूब मांग है। पारंपरिक झालरों के साथ मोबाइल एप, ब्लूटूथ और रिमोट से संचालित होने वाली स्मार्ट नियान लाइट, डायमंड कट झालर, लेजर प्रोजेक्टर और फैंसी झूमर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में ऐसी फैंसी झालर भी आई हैं, जिनका बटन दबाते ही पटाखे फूटने जैसी आवाज सुनाई देती है। इससे बिना बारूद और असली पटाखों के ही घर में आतिशबाजी जैसा माहौल बनाया जा सकता है। रोडवेज बस अड्डे के पास दुकान संचालित करने वाले दिव्यांश तनेजा ने बताया कि इस तरह की झालर की कीमत 1350 रुपये से शुरू हो रही है। पाइप वाली झालर, ढपली लाइट, डंडा लाइट, ओम और स्वास्तिक के डिजाइन वाली झालरें भी उपलब्ध हैं।दुकानदार साहिल दक्ष ने बताया कि इस बार गुजरात और मेरठ से आकर्षक डिजाइन की कंडील, एप से संचालित होने वाली झालर और फैंसी झूमर मंगाए हैं। ग्राहक भी पारंपरिक सजावट के साथ आधुनिक लाइटिंग को पसंद कर रहे हैं। मोबाइल एप और ब्लूटूथ से चलने वाली स्मार्ट लाइटों में मनपसंद रंग और रोशनी के पैटर्न चुनने की सुविधा है।बाजार में उपलब्ध कुछ लाइटों में संगीत के साथ रोशनी बदलने का विकल्प भी दिया गया है। गाना बजने के साथ ही झालरों के रंग और चमक बदलती रहती है। दीवारों, बालकनी और घर के अन्य हिस्सों को सजाने के लिए उपलब्ध स्मार्ट लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ये हैं दामउत्पाद दामएलईडी झालर - 60पटाखा झालर - 1350 मल्टीकलर झालर - 200 डायमंड झालर - 150 ढपली लाइट - 150गुजरात कंडील - 300 केकड़ा लाइट - 350 एप से संचालित झालर - 500 ---------------------- नोट - सभी दाम इलेक्ट्रानिक बाजार के अनुसार है। ये झालरों की शुरुआती कीमत हैं।

#TheSoundOfFirecrackersWillBeHeardEvenWithoutAnyGunpowder. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बिना बारूद के ही सुनाई देगी पटाखों की आवाज #TheSoundOfFirecrackersWillBeHeardEvenWithoutAnyGunpowder. #VaranasiLiveNews