Una News: जिले के बाजारों में सरेआम उड़ाई जा रही शॉप एक्ट की धज्जियां

शहर, कस्बों में बड़े शोरूम, मॉल दुकानें रविवार को भी रहती हैं खुलीव्यापारी वर्ग प्रशासन और श्रम विभाग की लापरवाही भरे रवैया से आहतबोले, बाजारों में व्यापार करने की व्यवस्था एक समान सख्ती से करें लागूसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न उपमंडलों में रविवार को शॉप एक्ट की सरेआम अवहेलना हो रही है। शहर और कस्बों में बड़े शोरूम, मॉल और दुकानें रविवार को भी खुले रहते हैं। इसके चलते ऊना मुख्यालय के अलावा मैहतपुर, गगरेट, अंब, चिंतपूर्णी, हरोली और बंगाणा के बाजारों में भी मॉल और बड़ी दुकानों का संचालन जारी रहता है।व्यापारी वर्ग का कहना है कि प्रशासन और श्रम विभाग की लापरवाही से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिला ऊना के बाजारों में रविवार को शॉप एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा, व्यापारियों को मजबूरन विभाग के खिलाफ कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। व्यापारी मंडल ऊना के प्रधान प्रिंस राजपूत ने बताया कि इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी, जिसमें सभी व्यापारियों पर शॉप एक्ट का सख्ती से पालन कराने की बात कही गई थी। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखा, जिससे व्यापारी वर्ग में गहरा रोष है।अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि बाजार में साप्ताहिक अवकाश के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने शॉपिंग मॉल्स को भी इस नियम में शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि शॉप एक्ट के तहत सभी दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने का प्रावधान है, तो मॉल्स को इससे क्यों छूट दी जा रही है।व्यापार मंडल बंगाणा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि कुछ व्यापारी अपनी मनमर्जी से दुकानें खोलते हैं। विभाग को बाजारों के खुलने और बंद होने के समय में सख्ती बरतनी चाहिए, ताकि सभी व्यापारी वर्ग के लिए एक समान नियम लागू हो।

#TheShopActIsBeingOpenlyFloutedInTheDistrictMarkets. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: जिले के बाजारों में सरेआम उड़ाई जा रही शॉप एक्ट की धज्जियां #TheShopActIsBeingOpenlyFloutedInTheDistrictMarkets. #VaranasiLiveNews