Una News: ऊना के पंजोड़ा से लाखों के गहने ले उड़े शातिर
बडूही (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के गांव पंजोड़ा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर रात के अंधेरे में घर में घुसे और लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखने को मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजोड़ा निवासी रजिंद्र सिंह के घर 12 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रजिंद्र सिंह के पुत्र नवनीत ठाकुर ने बताया कि घर में वह, उनकी दो बेटियां और माता-पिता रहते हैं। अकसर रात के समय घर का दरवाजा खुला रहता था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। चोरों ने आराम से घर के अंदर रखे लॉकर को तोड़ दिया और उसमें रखे करीब दो सोने के कंगन, मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल चोरी कर ली। जब सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला और लॉकर खुला पड़ा था। इसके बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिवार का कहना है कि चोरी में लाखों रुपये के गहनों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 23:59 IST
Una News: ऊना के पंजोड़ा से लाखों के गहने ले उड़े शातिर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
