Roorkee News: बदहाल पड़ा विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार
बुग्गावाला। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधवाशहीद का मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर इन दिनों बदहाल स्थिति में है। विद्यालय परिसर व यहां संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों के सामने जंगली घास और घनी झाड़ियां उग आने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका बढ़ गई है, जिससे अभिभावकों में चिंता है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में प्रतिदिन बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन परिसर की साफ-सफाई की ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास जल्द सफाई कराकर जंगली घास हटवाने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। बुग्गावालास्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधवाशहीदकेगेटकेपासउगीलंबीझाड़िया-संवा बुग्गावालास्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधवाशहीदकेगेटकेपासउगीलंबीझाड़िया-संवा
#TheSchoolMainEntranceIsInADilapidatedState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:41 IST
Roorkee News: बदहाल पड़ा विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार #TheSchoolMainEntranceIsInADilapidatedState #VaranasiLiveNews
