Sirsa News: बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा, पक्का मकान की लगाई गुहार
रानियां। शहर के वार्ड-9 में सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए क्योंकि उस समय वे घर के बाहर थे।पीड़ित रामपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा है जो लकड़ी और सरकंडों से बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिर गई।रामपाल ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन अब तक उसे योजना का लाभ नहीं मिला है। वह कई बार नगर पालिका कार्यालय के चक्कर भी लगा चुका है।उसका कहना है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा पहले मकान की नींव भरने की शर्त बताई जाती है जिसके बाद ही फोटो अपलोड कर आगे की प्रक्रिया की जाती है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नींव भी नहीं भर पा रहा है। रामपाल ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की गुहार लगाई है।
#TheRoofOfTheHouseCollapsedInTheRain #TheFamilyNarrowlyEscaped #AppealedForAProperHouse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 22:18 IST
Sirsa News: बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा, पक्का मकान की लगाई गुहार #TheRoofOfTheHouseCollapsedInTheRain #TheFamilyNarrowlyEscaped #AppealedForAProperHouse #VaranasiLiveNews
