Bareilly News: नगरवासियों को मिलेगी अत्याधुनिक पुस्तकालय और पार्क की सौगात

आंवला। नगरवासियों को जल्द ही अत्याधुनिक पुस्तकालय और पार्क की सौगात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने बुधवार को बताया कि नगर विकास विभाग ने ये दो प्रोजेक्ट पालिका को दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर विकास विभाग की ओर से दिए गए दो प्रोजेक्ट के तहत पार्क और अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। मोहल्ला ताडगंज में 16 बीघा जमीन पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पार्क बनाया जाएगा। इसमें लोगों को घूमने-फिरने और प्रकृति से जुड़ाव का अच्छा अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क में फुलवारी और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में सोलर लाइटें, फव्वारे, झूले भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए चहारदीवारी बनवाकर दरवाजा लगवाया जाएगा।वहीं, राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के सामने पालिका की जमीन पर 1.38 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। उसमें कंप्यूटर कक्ष होंगे। इसमें हाईस्पीड इंटरनेट, सैकड़ों डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अखबार के अलावा सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए विभिन्न पुस्तकें भी होंगीं। धरातल पर रीडिंग रूम बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ने में सुगमता हो। 000000000000एक सप्ताह में नालों की तली झाड़ सफाई का निर्देशनगर पालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सफाई नायकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह में पालिका क्षेत्र के सभी नाले व नालियों की तली झाड़ सफाई कर दें। काफी समय से कस्बावासी शिकायतें कर रहे हैं कि नाले भरे होने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है। संवाद

#TheResidentsWillGetTheGiftOfAState-of-the-artLibraryAndPark.TheResidentsWillGetTheGiftOfAState-of-the-artLibraryAndPark. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नगरवासियों को मिलेगी अत्याधुनिक पुस्तकालय और पार्क की सौगात #TheResidentsWillGetTheGiftOfAState-of-the-artLibraryAndPark.TheResidentsWillGetTheGiftOfAState-of-the-artLibraryAndPark. #VaranasiLiveNews