Una News: सड़क की मरम्मत के नाम पर मिट्टी की लीपापोती की बारिश ने खोली पोल
बड़ूही (ऊना)। ऊना-घालूवाल-गगरेट-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर ओयल बाजार के समीप सड़क की बदहाली से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक साल से सड़क पर बने गहरे गड्ढों की स्थायी मरम्मत नहीं हो पाई है।बरसात में गड्ढों में डाली गई मिट्टी बह जाने से समस्या और बढ़ गई है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरने से लोगों में रोष है। ओयल बाजार से क्लोहा और टटेहड़ा तक कई जगह सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं।बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने पर हादसे का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं।कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत की थी लेकिन बारिश में मिट्टी बह गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालने के बजाय मजबूत सामग्री से पैचवर्क किया जाना चाहिए था।चुरुड़ू-लोहारली पुल बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है। खराब सड़क के कारण वाहनों के टायर और सस्पेंशन पर भी असर पड़ रहा है।बारिश के बाद रात में ज्यादा खतराबारिश के बाद रात के समय पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क की स्थायी मरम्मत जल्द होनी चाहिए। रमन कुमार, दुकानदार सड़क के गड्ढे लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। बरसात से पहले गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें भरा गया था लेकिन बारिश के बाद मिट्टी बह गई। पैचवर्क के लिए मजबूत सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। वरिंद्र कुमार, ओयल निवासी बजट मिलते ही होगा सुधारसड़क के पैचवर्क और टारिंग का टेंडर हो चुका है। बजट उपलब्ध होते ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का जल्द सुधार करवाया जाएगा। - गौरव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग गगरेट
#TheRainExposedTheSham'roadRepair'WorkThatWasMerelyASuperficialCoatingOfSoil. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 00:36 IST
Una News: सड़क की मरम्मत के नाम पर मिट्टी की लीपापोती की बारिश ने खोली पोल #TheRainExposedTheSham'roadRepair'WorkThatWasMerelyASuperficialCoatingOfSoil. #VaranasiLiveNews
