Karnal News: आग लगते ही 10 मिनट में खाली कराया परिसर
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। अचानक आग लगने की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई इस मॉक ड्रिल में महज 10 मिनट के भीतर पूरे अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया जिसे अधिकारियों ने सफल बताया।अस्पताल प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त देखरेख में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही आग लगने का सायरन बजा, वैसे ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में तैनात स्टाफ सक्रिय हो गया। नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाना शुरू कर दिया।मॉक ड्रिल के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफरातफरी न फैले। अस्पताल के आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) खोले गए और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने में मदद की। इस दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों जैसे अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) का उपयोग भी स्टाफ को सिखाया गया। जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
#ThePremisesWereEvacuatedWithin10MinutesOfTheFireBreakingOut. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 01:42 IST
Karnal News: आग लगते ही 10 मिनट में खाली कराया परिसर #ThePremisesWereEvacuatedWithin10MinutesOfTheFireBreakingOut. #VaranasiLiveNews
