Una News: हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर का खुला बक्सा दे रहा बड़े हादसे का न्योता
बच्चों और मवेशियों की जान जोखिम में, विभाग ने जांच का दिया आश्वासनकई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं की गई सुरक्षा की व्यवस्थासंवाद न्यूज एजेंसीबडूही (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत भैरा स्तोथर संपर्क मार्ग पर स्तोथर पंचायत के गांव मालकड़ा में बिजली बोर्ड की लापरवाही की एक खतरनाक तस्वीर सामने आई है। यहां मुख्य सड़क से सटे 63 केवी हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर का मुख्य बक्सा लंबे समय से खुला पड़ा है, जो बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है।यह ट्रांसफार्मर बिल्कुल सड़क किनारे स्थित है, जहां से दिनभर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। पास ही जंगल की ओर जाने वाला पैदल रास्ता भी है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशी और जंगली जानवर भी गुजरते हैं। ऐसे में खुले हाई वोल्टेज बक्से के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यह बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है। लोगों ने मांग उठाई है कि तुरंत पुराने और खुले बक्से को बदलकर नया सुरक्षित बॉक्स लगाया जाए और उस पर मजबूत ताला लगाया जाए, सभी ट्रांसफार्मरों के मुख्य बक्सों पर ताला लगाना अनिवार्य है। मालकड़ा में ट्रांसफार्मर का बक्सा खुला क्यों है, इसकी जांच की जाएगी और शीघ्र ही ताला लगाया जाएगा। -विवेक कुमार, एसडीओ बिजली बोर्ड मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया बक्सा लगाकर उसे लॉक किया जाएगा, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। -दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता
#TheOpenBoxOfTheHighVoltageTransformerIsInvitingAMajorAccident. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:01 IST
Una News: हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर का खुला बक्सा दे रहा बड़े हादसे का न्योता #TheOpenBoxOfTheHighVoltageTransformerIsInvitingAMajorAccident. #VaranasiLiveNews
