Kangra News: अपर टिप्परी में बही प्रवचनों की अमृतधारा
परागपुर (कांगड़ा)। विस क्षेत्र जसवां परागपुर के अपर टिप्परी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पं. सुमित शास्त्री ने कहा कि जीवन में किसी भी वस्तु का अहंकार मनुष्य को भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने से रोकता है। उद्धव परम ज्ञानी थे, जिन्हें अपने ज्ञान पर अहंकार हो गया था। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गोकुल भेजा। वहां जब उद्धव ने गोपियों का भगवान के प्रति सच्चा प्रेम देखा, तो उनका अहंकार समाप्त हो गया। वे ज्ञानी से भक्त बन गए। कथा के दौरान रुक्मिणी और श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में राजिंद्र, विशाल, अशोक शर्मा, पूनम, विमला, चंचला देवी, अनिता देवी और स्वाति सहित अन्य भक्त शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
#TheNectarOfDiscoursesFlowedInUpperTippri #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 17:28 IST
Kangra News: अपर टिप्परी में बही प्रवचनों की अमृतधारा #TheNectarOfDiscoursesFlowedInUpperTippri #VaranasiLiveNews
