Hamirpur (Himachal) News: पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम
पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वाले लोगों पर रहेगी नजरसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाएगा। नियमों के अनुसार पंजीकरण न करवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में प्रतिबंधित प्रजातियों के कुत्ते पालने वाले लोगों पर भी नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।नगर निगम के अनुसार शहर में 100 से अधिक पालतू कुत्ते हैं, जबकि अभी तक करीब 14 लोगों ने ही उनका पंजीकरण करवाया है। नगर निगम क्षेत्र में आक्रामक प्रजातियों के कुत्ते पालने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोगों के पास प्रतिबंधित प्रजातियों के कुत्ते होने की जानकारी सामने आई है। अभियान के दौरान ऐसे मामलों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच करवाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 से पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। नगर निगम की ओर से पहले भी लोगों से पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने की अपील की थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में पंजीकरण नहीं हो पाए हैं। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों को पालतू कुत्तों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खुले में शौच करवाने वालों पर निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#TheMunicipalCorporationWillLaunchACampaignForTheRegistrationOfPetDogs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 24, 2026, 16:59 IST
Hamirpur (Himachal) News: पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम #TheMunicipalCorporationWillLaunchACampaignForTheRegistrationOfPetDogs #VaranasiLiveNews
