Sonebhadra News: 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

जिले में सप्ताहभर से तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। इधर चार दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात में आरटीएस क्लब, धर्मशाला चौक सहित नगर के अन्य चट्टी चौराहों पर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से लकड़ी गिराते हुए अलाव जलवाया गया। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि नगर में 40 से अधिक स्थानों पर जलाव जलाया जा रहा है। शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि चार दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। नए साल से ठंड बढ़ने के आसार है। उधर ग्रामीण इलाकों में अभी अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।

#CivicAmenities #TheMinimumTemperatureRecordedWas6.8DegreeCelsius #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 30, 2022, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonebhadra News: 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान #CivicAmenities #TheMinimumTemperatureRecordedWas6.8DegreeCelsius #VaranasiLiveNews