Panipat News: सही नहीं मिली प्लाटों की पैमाइश
थर्मल। खुखराना गांव की शिफ्टिंग के लिए शुरुआती कदम में ही अड़चन आ गई है। नए गांव में जमीन की पैमाइश करने लगे तो प्लॉटों में एक-एक फीट का अंतर आया। ग्रामीणों ने इस पैमाइश पर प्लाट लेने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने फिर से पैमाइश कर नए तरीके से प्लॉट देने की मांग रखी है खुखराना गांव को नई जगह पर शिफ्ट किया जाना है। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पवार ने पिछले महीने 445 लोगों को प्लांट का आवंटन पत्र दिए थे। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने पिछले सप्ताह प्रशासनिक और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें पैमाइश के लिए 10 पटवारी और कानून की ड्यूटी लगाई थी। राजस्व विभाग के एक पटवारी और ग्राम सचिव रविवार को गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में प्लाॅटों की पैमाइश की गई। प्लांट में करीब एक फीट का अंतर आया। ग्रामीण इस पैमाइश पर प्लाॅट लेने से मना कर गए। डॉ. सोहनलाल, विक्रम और रमेश ने बताया कि सरकार और पंचायत मंत्री नए गांव की शिफ्टिंग के लिए गंभीर है लेकिन अधिकारी इसके लिए इतने गंभीरता से नहीं हैं। राजस्व विभाग के 10 में से केवल एक पटवारी ही गांव में पैमाइश करने के लिए पहुंचे। उनके पास भी पैमाइश के पर्याप्त संसाधन नहीं थे और ठीक से पैमाइश नहीं कर पाए हैं। इसकी पैमाइश नए सिरे से की जाए।
#TheMeasurementOfThePlotsWasNotFoundCorrect. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 02:52 IST
Panipat News: सही नहीं मिली प्लाटों की पैमाइश #TheMeasurementOfThePlotsWasNotFoundCorrect. #VaranasiLiveNews
