Rudraprayag News: मौसम साफ होते ही केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार
फोटोफाटा। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो रही थी। अब शुक्रवार को मौसम साफ होने और मार्ग बहाल होने के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में भी रौनक लौट आई है। कुछ दिन पहले तक जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं अब होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फिर से चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं श्रद्धालु लगातार बाबा केदार के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। व्यापारी अंकित गैरोला ने बताया कि मौसम साफ होने पर यात्री अब केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। संवाद
#TheKedarnathPilgrimagePickedUpPaceAsSoonAsTheWeatherCleared. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:46 IST
Rudraprayag News: मौसम साफ होते ही केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार #TheKedarnathPilgrimagePickedUpPaceAsSoonAsTheWeatherCleared. #VaranasiLiveNews
