Rohtak News: इनर व्हील क्लब ने गांधी कैंप स्कूल में कराई निबंध प्रतियोगिता
रोहतक। इनर व्हील क्लब रोहतक की ओर से शनिवार को गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय नशा मुक्ति रहा। क्लब की प्रधान डॉ. कमलेश मलिक के नेतृत्व में किए आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। डॉ. कमलेश ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप बन चुका है जो विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहा है। प्रोफेसर सोनिया मलिक ने विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर क्लब ने 15 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित की। कार्यक्रम में क्लब की सेक्रेटरी अंजू जैन, एग्जीक्यूटिव मेंबर संगीता अरोड़ा, स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुशीला, हेमा, मधु एवं महिमा उपस्थित रहीं।
#TheInnerWheelClubOrganizedAnEssayCompetitionAtGandhiCampSchool. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 20:31 IST
Rohtak News: इनर व्हील क्लब ने गांधी कैंप स्कूल में कराई निबंध प्रतियोगिता #TheInnerWheelClubOrganizedAnEssayCompetitionAtGandhiCampSchool. #VaranasiLiveNews
