Roorkee News: बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को किया ध्वस्त
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर राजपुताना के पास स्थित एक मंदिर के पास बनी अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस मजार पर कुछ दिन पहले प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था। यह ध्वस्तीकरण भूमि के स्वामी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद ही कराया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस मजार का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था जबकि स्थानीय लोग इस मजार को हटाने की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले प्रशासन ने अवैध मजार पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद बुधवार को भूमि स्वामी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुलडोजर चलवाकर मजार को ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि मजार को भूमि स्वामी ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर धवस्त करा दिया है।
#TheIllegalShrineWasDemolishedUsingABulldozer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:36 IST
Roorkee News: बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को किया ध्वस्त #TheIllegalShrineWasDemolishedUsingABulldozer #VaranasiLiveNews
