Kotdwar News: वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित
गौरव सेनानियों ने धूमधाम से मनाया रेजिमेंट का स्थापना दिवस, शहीदों को किया नमनकोटद्वार। गढ़ गौरव सेनानी संगठन से जुड़े गौरव सेनानियों ने मंगलवार को मवाकोट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का 139वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस का का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह गुसाईं (से.नि.) व विशिष्ट अतिथि सूबेदार नरेश पांथरी ने किया। लोक गायिका संजना गुसाईं ने गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में चंद्रकला जोशी, पुष्पा देवी चौहान, संजना गुसाईं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बटालियन वार संख्या बल के आधार पर 17 गढ़वाल ने प्रथम, 15 गढ़वाल ने द्वितीय व 16 गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रही 17 गढ़वाल को बटालियन का झंडा प्रदान किया गया। इस मौके पर वीरांगना गंगोत्री देवी, शांति देवी, सरोज रावत, प्रेम सिंह खत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन सतेंद्र सिंह नेगी, सुल्तान सिंह, हिमानंद डोबरियाल, सतीश चंद्र जोशी, पदम सिंह, दिवाकर डोबरियाल आदि मौजूद रहे। संचालन सूबेदार मेजर भारत भूषण बलूनी (से.नि.) ने किया।
#TheHeroinesWereHonored #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:17 IST
Kotdwar News: वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित #TheHeroinesWereHonored #VaranasiLiveNews
