Noida News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों और विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर सम्मान एवं गरिमा के साथ तिरंगा फहराने के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूए, एओए, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय सोसायटियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश भी दिए गए। ब्यूरो

#The'HarGharTiranga'CampaignWillRunFromAugust9To17 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान #The'HarGharTiranga'CampaignWillRunFromAugust9To17 #VaranasiLiveNews