Hamirpur (Himachal) News: सुसाइड नोट की लिखावट की होगी फॉरेंसिक जांच

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के लंबरी में किराये के कमरे में फंदे से लटकी मिली आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सुसाइड नोट की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए छात्रा की उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित स्कूल से मंगवा ली गई हैं।अब सुसाइड नोट और उत्तरपुस्तिकाओं की लिखावट का वैज्ञानिक परीक्षण धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को जियाणा गांव की छात्रा अपने किराये के कमरे में मृत मिली थी।मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि नोट वास्तव में छात्रा ने ही लिखा था या नहीं। इसी की पुष्टि के लिए स्कूल से उसकी उत्तरपुस्तिकाएं और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज जुटाए गए हैं।पुलिस ने बताया कि बरसात की छुट्टियों से पहले छात्रा ने स्कूल में परीक्षाएं दी थीं। इन्हीं उत्तरपुस्तिकाओं की लिखावट का फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुसाइड नोट से मिलान करेंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रारंभिक जांच में मिले सुसाइड नोट में आठ लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।रिपोर्ट का इंतजारछात्रा के सुसाइड नोट और उत्तरपुस्तिकाओं की लिखावट का फॉरेंसिक मिलान कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित स्कूल से उत्तरपुस्तिकाएं मंगवाई गई हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। - बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर

#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: सुसाइड नोट की लिखावट की होगी फॉरेंसिक जांच #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews