महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी भी गीता से प्रभावित रहे : स्वामी अनंतानंद
- दशावतार भगवान परशुराम मंदिर कैलाशपुरी में हुआ गीता ज्ञान यज्ञमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। गढ़ रोड स्थित दशावतार भगवान परशुराम मंदिर कैलाशपुरी में गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज ने श्रीमद्भागवत गीता पर तात्विक प्रवचन किए। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत संपूर्ण ज्ञान ग्रंथ है। इसमें ब्रह्मविद्या और इसे प्राप्त करने के लिए साधन भी बताए गए। गीता के श्रवण और पठन से वेदों का सार प्राप्त हो जाता है। महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी भी गीता से प्रभावित रहे। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रह्म तत्व को जानकर ब्राह्मी स्थिति प्राप्त होती है। आत्मा की अनुभूति के लिए अंतःकरण की निर्मलता की जरूरी है। गीता के प्रारंभिक छह अध्यायों में वर्णित कर्मयोग में शुद्धि का ज्ञान दिया गया है। वर्तमान में गीता का उपदेश मिलना अत्यंत दुर्लभ है। महाभारत में अर्जुन, संजय, धृतराष्ट्र एवं हनुमान जी का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसी श्रोता की पात्रता होती है, वैसा ही गीता श्रवण का फल प्राप्त होता है। सनातन धर्म समझने के लिए गीता का स्वाध्याय अनिवार्य है। व्यास पूजन जितेंद्र मणि शर्मा और रेखा शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मधुमय शर्मा, सुशील बंसल, एसके शर्मा, अजय गुप्ता रहे।
#TheGreatManAndFreedomFighterWereAlsoInfluencedByGita:SwamiAnantananda #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 08, 2026, 17:35 IST
महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी भी गीता से प्रभावित रहे : स्वामी अनंतानंद #TheGreatManAndFreedomFighterWereAlsoInfluencedByGita:SwamiAnantananda #VaranasiLiveNews
