Meerut News: हरिशंकरी के पौधे से हुआ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। वन रेंज परिसर में रविवार को शासन और प्रशासन की मौजूदगी में पौधरोपण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल तथा प्रभागीय वन अधिकारी वंदना फोगाट ने संयुक्त रूप से हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण समय की आवश्यकता है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पौधरोपण महायज्ञ का उद्देश्य जिले के हरित क्षेत्र का विस्तार करना है, जो जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। वन विभाग की ओर से वृक्ष भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को औषधीय एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। जादूगर वी. सम्राट ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरुक किया। संचालन वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने किया।एमडीएस स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सहकारी संघ परिसर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता अमित त्यागी, जिला सहकारी बैंक निदेशक राजेंद्र राणा, एडीसीओ सतेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने 110 पौधे लगाए। विकास खंड कार्यालय में राज्यमंत्री, डीएम, सीडीओ, डीएफओ और ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने पिलखन का पौधा रोपा। राजकीय महाविद्यालय परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
#TheGrandTree-plantingDriveWasInauguratedWithThePlantingOfA'Harishankari'Sapling. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:49 IST
Meerut News: हरिशंकरी के पौधे से हुआ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ #TheGrandTree-plantingDriveWasInauguratedWithThePlantingOfA'Harishankari'Sapling. #VaranasiLiveNews
