Hisar News: फूलों की खुशबू से खिल रहे प्रकृति प्रेम के रंग

हिसार। राजकीय उच्च स्कूल टीटीसी के शिक्षक राजकुमार जांगड़ा अपने सहयोगियों के साथ फूलों की खुशबू से शहर और आसपास के जिलों को महका रहे हैं। उन्होंने स्कूल परिसर में नर्सरी तैयार की है, जहां 35 तरह के रंग-बिरंगे फूलों की पौध तैयार कर निशुल्क वितरित की जा रही है। हिसार के अलावा भिवानी, जींद, सिरसा और फतेहाबाद सहित कई जिलों से लोग पौध लेने पहुंच रहे हैं।राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि वह आपसी फूलों की मुहिम नाम से संस्था चला रहे हैं। इसके माध्यम से देश के 14 राज्यों में फूलों की पौध तैयार कर लोगों को निशुल्क वितरित की जा रही है। सितंबर में पौध तैयार करने का काम शुरू होता है और नवंबर से वितरण किया जाता है। यह मुहिम दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन चार स्कूलों के शिक्षक पौध लेकर गए हैं। यहां चंडीगढ़ के चौराहों पर खिलने वाले अधिकतर फूलों की किस्में भी उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि पिछले साल करीब 80 तरह की पौध तैयार की गई थी। छह जिलों के 150 स्कूलों और 40 से अधिक पार्क समितियों को फूलों की पौध वितरित की गई थी। इस बार 200 से अधिक स्कूलों तक पौध पहुंचाने का लक्ष्य है। कोई भी आरडब्ल्यूए, पार्क समिति का सदस्य या स्कूल शिक्षक यहां से निशुल्क पौध ले सकता है। उनकी संस्था के सहयोगी जेल नंबर-दो और सेक्टर-14 में हरी-भरी वसुंधरा संस्था के माध्यम से भी पौध वितरित कर रहे हैं। स्कूल परिसर में किचन गार्डन भी बनाया गया है, जिसमें सब्जियां उगाई जाती हैं। इनका उपयोग मिड-डे मील में किया जाता है।फूलों से प्रकृति और विज्ञान सीख रहे विद्यार्थीराजकुमार जांगड़ा ने बताया कि फूलों की पौध तैयार करने की प्रक्रिया से विद्यार्थी व्यावहारिक रूप से प्रकृति और विज्ञान की जानकारी हासिल कर रहे हैं। क्यारियां तैयार करने, बीज डालने और उनसे पौधे बनने तक की प्रक्रिया को बच्चे करीब से देखते हैं। इससे उन्हें वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) समझने में मदद मिलती है। फूलों पर आने वाले भंवरों, तितलियों और मधुमक्खियों को दिखाकर उनके महत्व के बारे में भी बताया जाता है। उनका मानना है कि बच्चे देखकर और करके अधिक बेहतर तरीके से सीखते हैं।जहर हमने जो पीया पुस्तक का कर चुके हैं संपादनशिक्षक राजकुमार जांगड़ा इससे पहले जहर हमने जो पीया पुस्तक का संपादन भी कर चुके हैं। पूर्व निगम आयुक्त डॉ. अशोक गर्ग, राजकुमार जांगड़ा और डॉ. मनोज छाबड़ा ने मिलकर इस पुस्तक का संपादन किया था। इसमें सफाईकर्मी महिलाओं के जीवन के दर्द और पीड़ा से जुड़े वास्तविक अनुभवों को शामिल किया गया है। पुस्तक को हिसार में काफी चर्चा मिली थी।

#TheFragranceOfFlowersBringsTheHuesOfNature-loveIntoFullBloom. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 00:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hisar News: फूलों की खुशबू से खिल रहे प्रकृति प्रेम के रंग #TheFragranceOfFlowersBringsTheHuesOfNature-loveIntoFullBloom. #VaranasiLiveNews