Solan News: निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगी फुटपाथ की रेलिंग

चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स तक बन रहे फुटपाथ पर लगे मलबे के ढेरनगर निगम ने लोनिवि विभाग को दिया है निर्माण का जिम्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। शहर में चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स स्कूल तक बन रहे फुटपाथ की हालत निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही खराब होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे इस फुटपाथ की रेलिंग कई जगहों से टूट गई है। वहीं, मोहन पार्क तक तैयार हो चुके करीब एक किलोमीटर लंबे फुटपाथ पर मलबे के ढेर और घास उगने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।फुटपाथ पर जगह-जगह बड़े पत्थर और मलबा पड़ा है। कई हिस्सों में घास उगने से पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें फुटपाथ होने के बावजूद सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है।फुटपाथ के निर्माण का जिम्मा नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। इसके लिए निगम ने विभाग को 75 लाख रुपये दिए हैं। पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए इसी साल निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब दो किलोमीटर लंबे इस फुटपाथ की चौड़ाई कम होने को लेकर भी नगर निगम ने जांच शुरू करवाई है।कोटचंबाघाट से सेंट ल्यूक्स स्कूल तक बन रहा फुटपाथ अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा करवाकर उद्घाटन किया जाएगा। फुटपाथ पर पड़े मलबे और उगी घास को भी हटाकर इसे लोगों की आवाजाही के लिए सुचारू बनाया जाएगा। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन

#TheFootpathRailingBeganToBreakEvenBeforeItsConstructionWasComplete. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Solan News: निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगी फुटपाथ की रेलिंग #TheFootpathRailingBeganToBreakEvenBeforeItsConstructionWasComplete. #VaranasiLiveNews