Kotdwar News: शॉर्ट सर्किट के बाद नदीम की दुकान से फैली थी आग
अग्निशमन यूनिट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मालगोदाम रोड पर जली थीं छह दुकानेंकोटद्वार। अग्निशमन यूनिट कोटद्वार की ओर से रविवार सुबह मालगोदाम रोड पर हुए अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसमें लकड़ी कारोबारी नदीम की दुकान में शॉट सर्किट से आग लगने और इसके बाद अन्य दुकानें आग की चपेट में आने की बात कही गई है। अग्निकांड में लकड़ी कारोबारियों को 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी महताब अली ने बताया कि रविवार को मालगोदाम रोड पर हुए अग्निकांड में छह लकड़ी कारोबारियों की दुकानें जल गई थी। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लकड़ी कारोबारी नदीम की दुकान में शाॅट सर्किट से आग लगी। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थी जिससे अग्निकांड का पता काफी देर बाद तब चला, जब वहां मौजूद लोगों ने दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। तअग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी सघन आबादी है और यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह अन्य दुकानों व घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। उन्होंने बताया कि दुकानों में अग्निशमन यंत्र तो थे लेकिन दुकानें बंद होने के कारण इन यंत्रों का उपयोग नहीं हो सका। सोमवार को भी लकड़ी कारोबारी अपनी दुकानों से जली हुई मशीनें व लकड़ियां निकालने में जुटे रहे।
#TheFireThatSpreadFromNadeem'sShopWasCausedByAShortCircuit. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:53 IST
Kotdwar News: शॉर्ट सर्किट के बाद नदीम की दुकान से फैली थी आग #TheFireThatSpreadFromNadeem'sShopWasCausedByAShortCircuit. #VaranasiLiveNews
