Una News: कदमों ने जवाब दिया, हौसलों ने नहीं... व्हील चेयर पर पहुंचकर डाला वोट

दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान भद्रकाली ग्राम पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था को जीवंत कर दिया। बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ रशपाल सिंह ने व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे शारीरिक मजबूरियां भी छोटी पड़ जाती हैं। शनिवार सुबह से क्षेत्र में हो रही बारिश और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद रशपाल सिंह ने मतदान करने का संकल्प नहीं छोड़ा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से वह व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र में प्रवेश करते समय उनके चेहरे पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का संतोष साफ दिखाई दे रहा था।मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी उनके जज्बे को सलाम किया। पंचायत चुनाव के इस लोकतांत्रिक पर्व में रशपाल सिंह की व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक की यात्रा यह बता गई कि लोकतंत्र के प्रति जागरूक नागरिक के लिए कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। शरीर भले ही कमजोर हो जाए लेकिन यदि इरादे मजबूत हों तो कर्तव्य की राह कभी नहीं रुकती।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: कदमों ने जवाब दिया, हौसलों ने नहीं... व्हील चेयर पर पहुंचकर डाला वोट #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews