Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने एक घंटे में सुने 15 मामले, छह का किया निपटारा
यमुनानगर। जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शुक्रवार को परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं पहुंच सके। मंत्री अनिल विज के सामने शिकायत रखने की आस लेकर पहुंचे 125 फरियादी तपती धूप में कतार में खड़े रहे। विज के नहीं आने की सूचना पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे। प्रशासन को पता था कि मंत्री से मिलने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आएंगे इसलिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। मंत्री के नहीं आने पर डीसी प्रीति ने लोगों की शिकायतें सुनी। बैठक में कुल 15 परिवाद रखे गए थे जिनकी एक घंटे में सुनवाई करते हुए छह मामलों का निपटारा कर दिया गया और नौ को आगामी बैठक के लिए लंबित रख दिया गया। बैठक में सबसे पहले गांव लवाना निवासी अनिल कुमार ने थाना छप्पर पुलिस के समक्ष आरोपियों मंजीत सिंह, सोनू, फौजी गगन और लखविंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवधर निवासी राजेंद्र कुमार ने फसल चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की थी। जांच में संबंधित भूमि सरकार की पाई गई। इस पर दोनों पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बसंत नगर जगाधरी के निकट एचएसवीपी की भूमि पर अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर एसडीएम जगाधरी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने डीटीपी और नगर निगम अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। परिवाद संख्या-7 में सरकारी तालाब के निर्माण एवं विकास कार्य की लंबित राशि के भुगतान संबंधी शिकायत पर संबंधित बोर्ड की कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट मिला, जिसके बाद यह मामला भी फाइल कर दिया गया। बैठक में लालद्वारा कॉलोनी निवासी रूड सिंह की अवैध कब्जा हटाने संबंधी शिकायत पर एसडीएम जगाधरी को मौके का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा मौका निरीक्षण किए गए परिवाद संख्या-9 को भी विस्तृत रिपोर्ट के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया। उद्यमगढ़ निवासी रामकुमार की गांव से गंदे पानी की निकासी संबंधी शिकायत तथा परिवाद संख्या-11 में दुसानी निवासी रामकुमार के 20 वर्ष पुराने ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन पर विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। संवाद जिलाकष्टनिवारणसमितिकीबैठकमेंडीसीकेसामनेअपनीबातरखतेलोग।संवाद जिलाकष्टनिवारणसमितिकीबैठकमेंडीसीकेसामनेअपनीबातरखतेलोग।संवाद जिलाकष्टनिवारणसमितिकीबैठकमेंडीसीकेसामनेअपनीबातरखतेलोग।संवाद जिलाकष्टनिवारणसमितिकीबैठकमेंडीसीकेसामनेअपनीबातरखतेलोग।संवाद
#TheDeputyCommissionerHeard15CasesInOneHourAndSettledSix. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 02:39 IST
Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने एक घंटे में सुने 15 मामले, छह का किया निपटारा #TheDeputyCommissionerHeard15CasesInOneHourAndSettledSix. #VaranasiLiveNews
