Union Budget 2026: विकसित भारत के लिए देश का सफर शुरू, वित्त मंत्री सीतारमण के इन 10 आंकड़ों पर रहेगी नजर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अपना रिकॉर्ड नौवां लगातार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं, तब भारतीय अर्थव्यवस्था गोल्डीलॉक्स दौर (संतुलित विकास) में है, जहां तेज आर्थिक वृद्धि और कम महंगाई साथ-साथ दिखाई दे रही है। लेकिन इसी दौरान वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता भी बढ़ी हुई है। भू-राजनीतिक संकट और टैरिफ युद्धों ने वैश्विक व्यापार को अभूतपूर्व तरीके से प्रभावित किया है, जिससे वित्त मंत्री की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। वित्त मंत्री यह भी जानती हैं कि भारत के मजबूत दिखने वाले आर्थिक आंकड़े कुछ अंतर्निहित चुनौतियों को छिपाते हैं। मौजूदा आर्थिक विस्तार मुख्य रूप से सरकारी खर्च पर आधारित है, जबकि निजी निवेश, उपभोग और निर्यात जैसे अन्य विकास के प्रमुख स्तंभ अपेक्षाकृत कमजोर बने हुए हैं। उच्च विकास दर को बनाए रखने के लिए इन सभी क्षेत्रों का मजबूत योगदान जरूरी होगा, और बजट से उम्मीद की जा रही है कि वह इसके लिए आवश्यक प्रोत्साहन देगा। सुधारों की जरूरत पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।इस बजट में ऐसे दस प्रमुख कारकों की पहचान की है, जिन पर खास नजर रहेगी और जो भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दिशा तय करेंगे।

#BusinessDiary #National #Budget #UnionBudget #Budget2026 #UnionBudget2026 #NirmalaSitharaman #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Union Budget 2026: विकसित भारत के लिए देश का सफर शुरू, वित्त मंत्री सीतारमण के इन 10 आंकड़ों पर रहेगी नजर #BusinessDiary #National #Budget #UnionBudget #Budget2026 #UnionBudget2026 #NirmalaSitharaman #VaranasiLiveNews