Kushinagar News: भट्ठा पर मजदूरों को छोड़कर ठेकेदार भागा
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कराने ले आए ठेकेदार ने भट्ठा मालिक से दो लाख एडवांस लेकर भाग गया। मजदूरों ने डायल 112 पर सूचना के बाद बुधवार शाम को भट्ठा मालिक मजदूरों को लेकर थाने पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बरेली से 25 मजदूरों को पटहेरवा थाना क्षेत्र के बरई पट्टी में स्थित ईंट भट्ठे पर काम कराने के लिए ले आया ठेकेदार भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये मजदूरी एडवांस ले लिया और मजदूरों को छोड़ कर भाग गया। बुधवार को मजदूरों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मजदूरों को मालिक के साथ थाने पर बुलाया। शाम को ट्रैक्टर-ट्राली से मजदूर थाने पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। एसओ धोरेंद्र राय ने बताया कि भट्ठा मालिक और मजदूर आये थे। जांच की जा रही है। संवाद
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:43 IST
Kushinagar News: भट्ठा पर मजदूरों को छोड़कर ठेकेदार भागा #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
