Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने लिया खरीद का जायजा
व्यासपुर। रणजीतपुर खरीद केंद्र का मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी ने किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों और आढ़तियों ने खरीद केंद्र पर आ रही विभिन्न समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसके कारण कई बार कामकाज प्रभावित होता है। इसके अलावा मंडी की सड़कें कच्ची होने से बरसात या नमी के समय किसानों और मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि मंडी की सड़कों पक्का किया जाए ताकि फसल की ढुलाई और अन्य कार्य आसानी से हो सकें। आढ़तियों और किसानों ने यह भी मांग रखी कि रणजीतपुर खरीद केंद्र पर एक सब यार्ड बनाया जाए, जिससे मंडी में फसल की आवक बढ़ने पर व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि गेहूं सीजन के दौरान कई बार अधिक आवक होने से मंडी में जगह की कमी महसूस होती है, ऐसे में सब यार्ड बनने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।चेयरमैन विपिन सिंगला ने किसानों और आढ़तियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बिजली की समस्या को जल्द ही संबंधित विभाग के माध्यम से ठीक कराया जाएगा और मंडी की सड़कों को पक्का कराने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा सब यार्ड बनाने की मांग को भी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधान कुलवंत सिंह भट्टूवाला, पूर्व प्रधान मोहन लाल बंसल, नितिन, मोहित, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, नीरज, सुलेख मौजूद रहे। संवाद
#TheChairmanOfTheMarketCommitteeTookStockOfThePurchases. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 02:59 IST
Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने लिया खरीद का जायजा #TheChairmanOfTheMarketCommitteeTookStockOfThePurchases. #VaranasiLiveNews
