Lucknow News: विभागाध्यक्ष व प्रशासनिक पद से भी हटेंगे आरोपी 13 डॉक्टर

लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण से जुड़े मामले में आरोपी 13 डॉक्टरों पर शिकंजा कसेगा। एसटीएफ की सात पेज की रिपोर्ट में इन सभी की भूमिका का विस्तार से उल्लेख है। आरोपों के घेरे में एक हिंदू डॉक्टर भी है। उस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। कार्यपरिषद की छह नवंबर की बैठक में आरोपियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करने पर फैसला हो सकता है। जांच के बाद इन्हें विभागाध्यक्ष और अन्य प्रशासनिक पदों से भी हटाया जा सकता है।प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि कमेटी गठन करने की मंजूरी मिलने के बाद आरोपी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। कमेटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसे शासन और उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। एसटीएफ से भी जानकारी जुटाई जाएगी। कार्रवाई की जद में आए कुछ डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलने की संभावना थी, लेकिन अब इस पर भी संकट मंडराने लगा है।डेंटल विभाग तक फैला है नेटवर्कएसटीएफ की रिपोर्ट में केजीएमयू के डेंटल विभाग में भी धर्मांतरण से जुड़ीं गतिविधियों की आशंका जताई गई है। आरोप है कि विभाग का एक डॉक्टर हिंदू छात्राओं को परीक्षा में पास कराने, रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में नौकरी दिलाने और भविष्य में स्थायी नियुक्ति कराने का भरोसा देकर प्रभावित करने की कोशिश करता था। उस पर कट्टरपंथी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के भी आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विरोध करने वाली छात्राओं को परीक्षा में फेल करने और कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी। इससे वे शिकायत करने से भी बचती थीं। रिपोर्ट में इन आरोपों और संबंधित डॉक्टरों की भूमिका का उल्लेख है।

#LucknowNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 00:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow News



Lucknow News: विभागाध्यक्ष व प्रशासनिक पद से भी हटेंगे आरोपी 13 डॉक्टर #LucknowNews #VaranasiLiveNews