Kullu News: बस के इंतजार में खड़े परिवार से टकराई थार, घायल युवती एम्स बिलासपुर रेफर
भुंतर (कुल्लू)। सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार के लिए बुधवार सुबह शाढ़ाबाई में एक थार आफत बनकर आई। बजौरा-भुंतर-कुल्लू मार्ग पर भुंतर की ओर से आ रही महाराष्ट्र नंबर की थार ने हरियाणा के परिवार को टक्कर मार दी।हादसे में 22 वर्षीय कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद गाड़ी रेन शेल्टर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार हरियाणा के फतेहगढ़ का परिवार शाढ़ाबाई में सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान थार (एमएच 04 एमजेड़-5889) अनियंत्रित होकर परिवार से टकरा गई।घायल कोमल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। हरियाणा का यह परिवार काफी समय से कुल्लू में रह रहा है। ये परिवार पारंपिक वाद्य यंत्रों, गानों और अन्य गतिविधियों से लोगों का मनोरंजन कर अपना गुजर-बसर करता है।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार या चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#TharSUVRamsIntoFamilyWaitingForABus;InjuredYoungWomanReferredToAIIMSBilaspur. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 17:26 IST
Kullu News: बस के इंतजार में खड़े परिवार से टकराई थार, घायल युवती एम्स बिलासपुर रेफर #TharSUVRamsIntoFamilyWaitingForABus;InjuredYoungWomanReferredToAIIMSBilaspur. #VaranasiLiveNews
