Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से साढ़े सात लाख रुपये लेकर किराएदार फरार

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रामनगर में एक सेवानिवृत्त दरोगा के घर से किराएदार साढ़े सात लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा खड़ग सिंह जादौन रामनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में एक किराएदार परिवार रहता था। आरोप है कि 25 जुलाई को किराएदार घर में रखे साढ़े सात लाख रुपये चुराकर परिवार सहित गायब हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किराएदार के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की। उसका फोन लगातार बंद मिला। किराएदार के अचानक गायब होने के बाद खड़ग सिंह जादौन ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। वह बरौला क्षेत्र में स्थित किराएदार की फुफेरी बहन के घर भी पहुंचे। वहां रिश्तेदारों ने किराएदार के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने मदद करने से भी मना कर दिया।खड़ग सिंह जादौन ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद बन्नादेवी थाने में लिखित तहरीर दी थी। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस केवल जांच के नाम पर लापरवाही बरत रही है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपकर किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस फरार किराएदार की तलाश कर रही है।

#AligarhNews #Crime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news Crime



Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से साढ़े सात लाख रुपये लेकर किराएदार फरार #AligarhNews #Crime #VaranasiLiveNews