Aligarh News: देव दिवाली पर जगमगाए मंदिर, किया दीपदान

देव दिवाली पर मंगलवार शाम शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा दिखा। शाम ढलते ही सभी मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा पर अचल सरोवर पर भव्य देव दिवाली महोत्सव हुआ। कपूर, धूप, तेल और देसी घी से जल रहे दीपों की खुशबू से वातावरण खुशनुमा हो उठा। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर और महंत योगी कौशल नाथ महाराज के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। अंशी ग्रुप की प्रभु श्रीराम, अयोध्या के राम मंदिर और हनुमानजी की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। पदमा डांस एकेडमी के बच्चों की लघु रामायण, आतिशबाजी और 22 संस्थाओं के सहयोग से उत्सव का उल्लास बढ़ा।प्रमुख मंदिरों में दीपों की छटाश्री वार्ष्णेय मंदिर में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। महंत मनोज मिश्रा ने यहां महाआरती कराई। मंदिर परिसर रंगोली और दीपों की अद्भुत छटा से आलोकित हो उठा। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर परिसर भी दीपकों की रोशनी से जगमगाया। यहां दीपदान के साथ महाआरती की गई। महंत विनय नाथ महाराज और मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय मौजूद थे। सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए।अन्य मंदिरों में भी भव्य आयोजनसुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 3101 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए और सुंदर रंगोली बनी। अचलेश्वर धाम मंदिर में 21 हजार दीप जलाए गए। यहां देव दिवाली, शिवलिंग और शिवशक्ति की आकर्षक रंगोलियां बनीं। एसएसपी नीरज जादौन और सीओ धनंजय सिंह भी आयोजन में शामिल हुए। आसना स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 5100 दीप जलाए गए। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट और परशुराम सेवा संस्थान ने महाआरती कर प्रसाद वितरित किया।

#AligarhNews #DevDiwali #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: देव दिवाली पर जगमगाए मंदिर, किया दीपदान #AligarhNews #DevDiwali #VaranasiLiveNews