Telangana: 'नहीं दिया गया था सेना को आदेश, लद्दाख में घुसपैठ रुकी नहीं', ओवैसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वालेनगरपालिका और नगर निगम चुनावों केनजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियांतेजहो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।ओवैसी ने कहा कि कोविड के समय से ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि चीन भारत में घुसपैठ कर रहा है। उनका कहना था कि एक भारतीय सेना जनरल ने बताया था कि चीन की टुकड़ियांऔर टैंक लद्दाख में प्रवेश कर गए थे। जनरल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो ठीक लगे, वही करो। ओवैसी ने भाजपाऔर आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे सेना को आदेश देने का साहस नहीं दिखा सके, ताकि चीनी सेना को पीछे हटाया जा सके। ये भी पढ़ें:-भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अहम बातें: दोनों देशों ने जारी किया संयुक्त बयान, आम लोगों के लिए क्या बदलेगा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप पर क्या बोले इस दौरान ओवैसी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, तो उन्हें यहांआने की कोई जरूरत नहीं है। ओवैसी ने सरकार और अधिकारियों पर कटाक्ष किया कि वे चुप हैं और पाकिस्तान की बात सुन रहे हैं, जबकि हमें कड़ा रुख दिखाना चाहिए। ये भी पढ़ें:-PM Modi: 'भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे', व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट हेमंत बिस्वा सरमा पर भी साधा निशाना इसके साथ हीओवैसी ने असम के मुख्यमंत्रीहिमंता बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंनेकहा कि अगर एक ऑटो चालक मुस्लिम है तो उसे कम किराया देना चाहिए जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं आपको दो रुपये देता हूं, क्या आप लेंगे क्या मैं इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दूं। ओवैसी ने अंत में कहा कि सीएम सरमा का ऐसा बयान देने का मकसद था कि इस तरह के भेदभाव और अपमान को लोग समझें। अन्य वीडियो
#IndiaNews #National #Telangana #AsaduddinOwaisi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 06:30 IST
Telangana: 'नहीं दिया गया था सेना को आदेश, लद्दाख में घुसपैठ रुकी नहीं', ओवैसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप #IndiaNews #National #Telangana #AsaduddinOwaisi #VaranasiLiveNews
