Samrat Choudhary : 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई'- नए सीएम की शपथ के बाद तेजस्वी यादव का तंज

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष कजे साथ-साथ विपक्ष भी आमंत्रित था। आमंत्रण मिलने पर मिलने राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। उनसे यह सवाल पूछ गया कि आखिर तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में क्यों नहीं आए उन्होंने जवाब दिया कि किसी काम में हैं इसलिए नहीं आए। यह सच है कि तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी के लिए बधाई का मैसेज जरुर आ गया। यह मैसेज हर किसी को परेशान करेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है,"सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है। आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।"

#CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Bihar Patna



Samrat Choudhary : 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई'- नए सीएम की शपथ के बाद तेजस्वी यादव का तंज #CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews