Gurugram News: जुलाई में शिक्षकों को पूरे करने होंगे अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल

सीपीडी कोर्स पूरा कर डाउनलोड करना होगा प्रमाण-पत्रसंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) को बढ़ावा देने के लिए एससीईआरटी हरियाणा ने जुलाई माह के अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी कर दिए हैं। सभी प्राइमरी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल पर निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने और उसका कोर्स कंप्लीशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।जुलाई माह में प्राइमरी शिक्षकों के लिए साइबर हाइजीन प्रैक्टिसेज फॉर पर्सनल डिजिटल डिवाइसेज, जबकि टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए एनवायरनमेंटल हैजर्ड्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट ई-वेस्ट विषय पर प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा जिन शिक्षकों के मई और जून के मॉड्यूल अधूरे हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें प्राइमरी शिक्षकों के लिए निष्ठा ईसीसीई और टीजीटी-पीजीटी के लिए एक्शन रिसर्च मॉड्यूल शामिल हैं।

#TeachersWillHaveToCompleteMandatoryOnlineTrainingModulesInJuly. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जुलाई में शिक्षकों को पूरे करने होंगे अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल #TeachersWillHaveToCompleteMandatoryOnlineTrainingModulesInJuly. #VaranasiLiveNews