Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने तोड़ी क्रिश्चियन वेडिंग की खास परंपरा, जानिए ऐसा क्यों किया?

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपनी शादी के दौरान ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन न रखने का फैसला लिया था। उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग की परंपरा इस खास परंपरा को तोड़ा है। इस परंपरा में करीबी दोस्त और सहेलियां ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन बनते हैं। अपने भाइयों को दी खास जिम्मेदारी पीपल्स मैगजीन के मुताबिक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शुक्रवार यानी 3 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। ब्राइडलमेड्स के बजाय टेलर स्विफ्ट के साथ उनके भाई ऑस्टिन स्विफ्ट थे, जिन्होंने 'मैन ऑफ ऑनर' की भूमिका निभाई। जबकि ट्रैविस केल्स के भाई जेसन केल्स उनके साथ 'बेस्ट मैन' के तौर पर खड़े थे। टेलर स्विफ्ट के एक प्रतिनिधि के मुताबिक एक्टर एडम सैंडलर ने भी शादी की रस्म पूरी करवाई। मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बिलबोर्ड पर दी शादी होने की सूचना टेलर और ट्रैविस ने चाहे प्राइवेट सेरेमनी में शादी की हो लेकिन मैडिसन स्क्वायर गार्डन ने भी इस मौके को खास बना दिया। शादी की सेरेमनी के तुरंत बाद अपनी बड़ी स्क्रीन पर मैडिसन स्क्वायर ने लिखा JusTT Married। इस संदेश के बाद फैंस को पता चल गया कि इनके फेवरेट कपल ने शादी कर ली है।

#Hollywood #National #TaylorSwift #TaylorSwiftMarriage #TaylorSwiftWedding #TaylorSwiftHusband #TaylorSwiftSpouse #IsTaylorSwiftMarried #TaylorSwiftRelationship #TaylorSwiftDating #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने तोड़ी क्रिश्चियन वेडिंग की खास परंपरा, जानिए ऐसा क्यों किया? #Hollywood #National #TaylorSwift #TaylorSwiftMarriage #TaylorSwiftWedding #TaylorSwiftHusband #TaylorSwiftSpouse #IsTaylorSwiftMarried #TaylorSwiftRelationship #TaylorSwiftDating #VaranasiLiveNews