न्यू सेडान: क्या नए अवतार और नए नाम में आएगी टाटा टिगोर कार? जल्द लॉन्च की चर्चा, जानें क्या मिल सकता है खास

टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को सिर्फ नए डिजाइन के साथ अपडेट करने के बजाय इसे नई पहचान देने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि आने वाली टाटा फेसलिफ्ट को टाटा एरिस (TATA AERIS) नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ टाटा एरिस नाम का ट्रेडमार्क रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें इसे लैंड व्हीकल्स और पार्ट्स के लिए सूची में रखा गया है। हालांकि, ट्रेडमार्क फाइलिंग टाटा की इस नाम में दिलचस्पी की ओर इशारा करती है, लेकिन आने वाली सेडान का नाम एरिस ही होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन टाटा कार्स की एक एक्स पोस्ट से इस बात का संकेत दया है कि यह नई सेडान 25 सिंतबर को लॉन्च हो सकती है। क्या नए नाम से आएगी टिगोर फेसलिफ्ट टाटा की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान को अब तक टिगोर फेसलिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे टाटा एरिस का नाम भी दे सकती है। इस दावे को उस ट्रेडमार्क रिकॉर्ड से भी कुछ आधार मिलता है, जिसमें टाटा एरिस नाम लैंड व्हीकल्स और पार्ट्स के लिए सूचीबद्ध है। हालांकि, सिर्फ ट्रेडमार्क फाइल होने से यह तय नहीं होता कि कंपनी इसी नाम का इस्तेमाल आने वाली सेडान के लिए करेगी। अगर एरिस नाम से सेडान दस्तक देती है, तो यह सिर्फ एक सामान्य फेसलिफ्ट के बजाय मॉडल को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है। क्या हो सकते हैं बदलाव आने वाली टाटा सेडान में डिजाइन के स्तर पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जून में सामने आई डिजाइन पेटेंट तस्वीरों में स्लिमर हेडलैंप्स, ग्लॉसी ब्लैक कनेक्टिंग एलिमेंट और ज्यादा अपराइट फ्रंट-एंड ट्रीटमेंट दिखाई दिया था। इसके अलावा बंपर में शार्पर लाइन्स के साथ बड़ा ओपनिंग दिया गया है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल डिटेलिंग भी देखने को मिलती है।कार में नए व्हील डिजाइन, रिवाइज्ड रियर लैम्प्स और रीवर्क्ड रियर बंपर भी मिलने की उम्मीद है। चर्चा यह भी है कि अगर टाटा एरिस नाम को अपनाती है, तो इन डिजाइन बदलावों के साथ मॉडल की रीपोजीशनिंग भी हो सकती है। यानी इसे सिर्फ एक और टिगोर फेसलिफ्ट के तौर पर मार्केट करने के बजाय नई पहचान के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा सच में हाेता भी है या नहीं, यह लॉन्चिंग के समय ही पता चल सकेगा।

#Automobiles #National #TataCars #NewSedan #UpcomingCarsInIndia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 06:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




न्यू सेडान: क्या नए अवतार और नए नाम में आएगी टाटा टिगोर कार? जल्द लॉन्च की चर्चा, जानें क्या मिल सकता है खास #Automobiles #National #TataCars #NewSedan #UpcomingCarsInIndia #VaranasiLiveNews