EV Comparison: टाटा सिएरा ईवी या महिंद्रा BE6? कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन है ज्यादा बेहतर, देखें पूरी तुलना
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी लॉन्च कर दी है। आपको बता दें यह कंपनी की सातवीं इलेक्ट्रिक कार है और सीधे महिंद्रा BE6 को चुनौती देती है। दोनों SUVs की शुरुआती कीमत लगभग समान है, लेकिन रेंज, पावर, फीचर्स और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में कई अहम अंतर हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। कीमत और वेरिएंट में कौन आगे टाटा सिएरा ईवी को पांच वेरिएंट Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A में पेश किया गया है। इसमें 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 18.79 लाख रखी गई है। वहीं महिंद्रा BE6 चार ट्रिम्स और कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18.90 लाख है, यानी बेस मॉडल Sierra EV से करीब 11 हजार महंगा है। फीचर्स में किसका केबिन ज्यादा प्रीमियम टाटा सिएरा ईवी में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। दूसरी ओर महिंद्रा BE6 में 12.3-इंच ड्यूल डिस्प्ले, ऑटो पार्क असिस्ट, हेड्स-अप डिस्प्ले, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रिक टेलगेट, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। रेंज और पावर किसमें ज्यादा टाटा सिएरा ईवी में 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ अधिकतम 665 किलोमीटर (दावा) की रेंज मिलती है। यह 305 hp की पावर जनरेट करती है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार बनती है। महिंद्रा BE6 में 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। कंपनी इसके लिए अधिकतम 683 किलोमीटर (दावा) की रेंज बताती है। यह 282 hp की पावर के साथ RWD (रियर-व्हील ड्राइव) सेटअप में आती है। कौन-सी SUV किस मामले में आगे अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ड्राइविंग रेंज है, तो महिंद्रा BE6 हल्की बढ़त बनाती है। वहीं, ज्यादा पावर और AWD ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए टाटा सिएरा ईवी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। फीचर्स के मामले में दोनों SUVs काफी प्रीमियम हैं। हालांकि महिंद्रा BE6 में हेड्स-अप डिस्प्ले, 7 एयरबैग और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जबकि सिएरा ईवी का ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और AWD इसे अलग पहचान देते हैं।
#Automobiles #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 01:03 IST
EV Comparison: टाटा सिएरा ईवी या महिंद्रा BE6? कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन है ज्यादा बेहतर, देखें पूरी तुलना #Automobiles #National #VaranasiLiveNews
