हिमाचल: शीत सत्र से पहले संवरेगा तपोवन विधानसभा भवन, आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 3.70 करोड़ रुपये
तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में इस बार शीतकालीन सत्र नए और अत्याधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र से पहले धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्ष 2006 में निर्मित इस ऐतिहासिक भवन के आधुनिकीकरण, मरम्मत और नवीनीकरण पर कुल 3 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। भवन की पुरानी व्यवस्थाओं को बदलकर उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत मंत्री खंड के पटल, अग्निशमन प्रणाली और सदन की ऑडियो-विजुअल प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। इन तकनीकी कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग का विद्युत प्रभाग इन सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटा है। निर्माण के बाद से ही सदन में कई पुरानी प्रणालियां उपयोग में लाई जा रही थीं, जिन्हें आधुनिक जरूरतों के अनुसार बदलना आवश्यक हो गया था। तकनीकी बदलावों को देखते हुए सदन की ध्वनि व्यवस्था को उच्च तकनीक आधारित बनाया जा रहा है, ताकि कार्यवाही के दौरान स्पष्ट संवाद सुनिश्चित हो सके। दिवाली तक आधुनिकीकरण का कार्य पूरा करने की समयसीमा तय की गई है, ताकि सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। वहीं, कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंता ईं. विकास सूद ने बताया कि मुख्य खंड व मंत्री खंड की मरम्मत, रंगाई-पुताई और नवीनीकरण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। -ईं. पंकज धीमान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
#CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #Kangra #TapovanVidhanSabhaBuilding #HimachalPradeshAssemblyWinterSession2026 #DharamshalaAssemblySession #TapovanAssemblyRenovation #HimachalVidhanSabhaNews #TapovanBuildingModernization #3.70CroreRenovationBudget #DharamshalaNewsToday #KangraNews #HimachalPradeshLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 10:17 IST
हिमाचल: शीत सत्र से पहले संवरेगा तपोवन विधानसभा भवन, आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 3.70 करोड़ रुपये #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #Kangra #TapovanVidhanSabhaBuilding #HimachalPradeshAssemblyWinterSession2026 #DharamshalaAssemblySession #TapovanAssemblyRenovation #HimachalVidhanSabhaNews #TapovanBuildingModernization #3.70CroreRenovationBudget #DharamshalaNewsToday #KangraNews #HimachalPradeshLatestNews #VaranasiLiveNews
