Jhajjar-Bahadurgarh News: टांडाहेडी के लक्ष्य का महेंद्रा कप में रहा शानदार प्रदर्शन

झज्जर। जिले के गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल का महेंद्रा कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले गए मैचों में लक्ष्य दलाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही टी-20 मैच में उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी लक्ष्य दलाल ने अपने नाम किया है।हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से रोहतक चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली और गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में महेंद्रा कप आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान मल्टी-डे व टी-20 मैचों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हैं। लक्ष्य दलाल ने अब तक खेले गए मैचों में कुल 763 रन बनाए हैं। इसमें मल्टी-डे मैचों में 421 रन और टी-20 मैचों में 342 रन शामिल हैं। लक्ष्य दलाल ने मल्टी-डे मैचोंं में दो शतक व दो अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही टी-20 मैचोंं में दो शतक लगाए हैं। लक्ष्य दलाल टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हैं। लक्ष्य दलाल अब तक बीसीसीआई की तरफ से आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी व विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा की टीम से खेल चुके हैं। लक्ष्य दलाल हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की जाने वाली पटौदी ट्रॉफी में झज्जर की टीम से खेलते हैं। पिछली बार लक्ष्य दलाल ने झज्जर टीम की कप्तानी भी की थी। इसके साथ ही लक्ष्य दलाल आगामी होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे हैं। लक्ष्य दलाल का शुरुआत से ही क्रिकेट खेलने का सपना रहा है जिसको उन्होंने पूरा किया है। कोच अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

#Tandahedi'sLakshyaHadAGreatPerformanceInTheMahindraCup #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: टांडाहेडी के लक्ष्य का महेंद्रा कप में रहा शानदार प्रदर्शन #Tandahedi'sLakshyaHadAGreatPerformanceInTheMahindraCup #VaranasiLiveNews