Indian Fishermen Arrested: पंबन क्षेत्र से 14 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, श्रीलंकाई नौसेना की बड़ी कार्रवाई

श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में पंबन क्षेत्र से 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ ने बताया कि उन्हें जांच के लिए मन्नार नौसैनिक अड्डे पर ले गई है। इससे पहले पिछले महीने यानी 23 फरवरी को श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं भीजब्त की थीं। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा थाकि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस साल करीब150भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया बयान के मुताबिक, नौसेना ने इस साल अब तक लगभग150 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है। भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मुद्दा मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। इस बीच खबर आई थी किश्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थीऔर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। स्टालिन ने केंद्र से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र से इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल संयुक्त कार्य समूह गठित करने का आग्रह किया था। स्टालिन ने अपने पत्र में कहा था, 'मैं यह पत्र गहरी पीड़ा के साथ लिख रहा हूं, क्योंकि हाल के दिनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की घटनाओं की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। नवीनतम घटना में 23 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 32 मछुआरों को उनकी पांच मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ पकड़ा गया है। ये मछुआरे 22 फरवरी को रामेश्वरम बंदरगाह से निकले थे। इसलिए मैं एक बार फिर इस लंबे समय से लंबित मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए संयुक्त कार्य समूह को तुरंत बुलाने के अपने पिछले अनुरोध को दोहराता हूं। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन आशंकाओं के कारण हमारे मछुआरों के परिवारों की आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।'

#IndiaNews #IndianFishermenArrested #SriLankanNavy #PambanArea #RameswaramFishermenAssociation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2025, 09:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indian Fishermen Arrested: पंबन क्षेत्र से 14 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, श्रीलंकाई नौसेना की बड़ी कार्रवाई #IndiaNews #IndianFishermenArrested #SriLankanNavy #PambanArea #RameswaramFishermenAssociation #VaranasiLiveNews