Iran-US Talks: ओमान में होगी ईरान और अमेरिका की वार्ता, ईरानी मीडिया का दावा; व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी। ईरानी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई के बाद से तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों आईएसएनए और तसनीम व स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क ने बताया कि बातचीत ओमान में होगी। हालांकि, ओमान के सुल्तान ने इसकी पुष्टि नहीं की। ओमान पहले भी परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच कई दौर की वार्ता की मेजबानी कर चुका है। व्हाइट हाउस ने क्या कहा अमेरिका ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वार्ता ओमान में होगी। हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका की ओर से एक ईरानी ड्रोन को मार गिराए जाने और ईरान की ओर से अमेरिकी ध्वज वाले जहाज को रोकने के प्रयास के बावजूद उसे वार्ता होने की उम्मीद है। अमेरिका स्थित न्यूज एजेंसी 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स' के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बताया कि ईरानी शासन की ओर से दमन में गिरफ्तार लोगों की संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है। ये भी पढ़ें:गाजा में फिर भड़की हिंसा:इस्राइली गोलीबारी में 19 की मौत, हमले से पहले सैनिक पर फायरिंग का दावा ईरान में कितने लोगों की गिरफ्तारी और कितने मारे गए कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान में 50,834 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन प्रदर्शनों में 6,876 लोगों की मौत हुई। हालांकि, आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। एसोसिएटेड प्रेस ईरान में बड़े पैमाने पर इंटरनेट बंद होने के कारण मृतकों के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Iran-US Talks: ओमान में होगी ईरान और अमेरिका की वार्ता, ईरानी मीडिया का दावा; व्हाइट हाउस ने क्या कहा? #World #International #VaranasiLiveNews