भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें : शांतनु

पीरपुर-मंडौरा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभदौराला। पीरपुर-मंडौरा में शनिवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हुआ। पहले ही दिन अमृतवाणी सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि सभी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।कथा व्यास ने कहा है भगवान राम ने पिता के वचन का पालन करने के लिए 14 वर्ष तक वनवास काटा, अनेक कठिनाई झेली। सभी को अपने माता पिता की आज्ञा माननी चाहिए और सेवा करनी चाहिए, तभी जीवन सफल होगा। भगवान राम की कथा सुनाने से पहले भगवान राम के भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजन सुनकर झूमने लगे। कथा में मुख्य यजमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह रहे। कथा व्यास ने भगवान राम के जीवन के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने कथा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला आदि ने भी पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

#TakeInspirationFromTheLifeOfLordRama:Shantanu #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें : शांतनु #TakeInspirationFromTheLifeOfLordRama:Shantanu #VaranasiLiveNews