यूपी: ताजमहल पर 'रहस्यमयी' आफत, बदलने लगा संगमरमरी दीवारों का रंग! इन खतरनाक कीटों ने किया हमला
ताजमहल के पीछे यमुना नदी में मंटोला नाले के जरिये पहुंच रहे सीवर और गंदगी से पनपे कीड़ों ने ताजमहल के संगमरमर की दीवारों पर फिर से हरे दाग कर दिए हैं। यमुना किनारे की उत्तरी दीवारों पर गोल्डी काइरोनॉमस नामक कीड़ों का हमला हुआ है। ये कीड़े संगमरमर की दीवारों पर बैठने के साथ इन पर मल छोड़ते हैं, काले और हरे रंग के दाग नजर आने लगे हैं। सोमवार को अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने ताजमहल के निरीक्षण में इसकी उत्तरी संगमरमरी दीवारों पर हरे और काले रंग के दाग पाए। मकबरे की दीवार, चमेली फर्श पर बने कमरों की जालियों, मेहराबों और स्टील रेलिंग के लिए बनाए गए संगमरमर के बेस पर कीड़ों के बैठने के कारण हरे दाग लगे मिले। यह कीड़े अक्तूबर और अप्रैल की गर्मी में यमुना नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो जाने और इस दौरान भारी मात्रा में प्रदूषण आने पर पनपने लगते हैं।
#CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Mainpuri #Kasganj #Etah #UttarPradesh #TajMahal #GreenStainsOnTajMahal #YamunaPollution #ChironomusInsects #TajMahalMarble #MantolaDrain #AgraNews #Asi #Ngt #ताजमहल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 04:14 IST
यूपी: ताजमहल पर 'रहस्यमयी' आफत, बदलने लगा संगमरमरी दीवारों का रंग! इन खतरनाक कीटों ने किया हमला #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Mainpuri #Kasganj #Etah #UttarPradesh #TajMahal #GreenStainsOnTajMahal #YamunaPollution #ChironomusInsects #TajMahalMarble #MantolaDrain #AgraNews #Asi #Ngt #ताजमहल #VaranasiLiveNews
