स्विमिंग पूल मामला : आकिल की मौत के बाद डीवीआर कर दी गायब

मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक अवैध स्विमिंग पूल में 12 वर्षीय आकिल की डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अब पूल के मालिक वासिद को गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वासिद और उसके साथियों ने सीसीटीवी की डीवीआर को पूल से गायब किया था। केयर टेकर मोहम्मद यासर ने वासिद को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से डीवीआर गायब की गई। पुलिस यासर को पहले ही जेल भेज चुकी है। आकिल तारापुरी निवासी यूसुफ का बेटा था और पिलोखड़ी सड़क स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गया था। पूल में कोई सुरक्षा गार्ड या डॉक्टर की व्यवस्था नहीं थी। आकिल को हापुड़ सड़क के न्यू मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक शहर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। डीवीआर बरामदगी के लिए भी पुलिस टीम काम कर रही है। लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद चौकी प्रभारी अक्षय निधि शर्मा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मालिक मोहम्मद वासिद और केयर टेकर मोहम्मद यासर के खिलाफ अवैध रूप से स्विमिंग पूल का संचालन करने का आरोप है। उन पर बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के पूल चलाने का भी आरोप है। पुलिस अब वासिद की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।पूर्व में भी हुई थी घटनाआठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी। तब इस स्विमिंग पूल को सील किया गया था। परिजनों के इन्कार करने पर उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। यह घटना पूल के सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाती है।

#SwimmingPoolCase:DVRVanishedAfterAakil'sDeath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्विमिंग पूल मामला : आकिल की मौत के बाद डीवीआर कर दी गायब #SwimmingPoolCase:DVRVanishedAfterAakil'sDeath #VaranasiLiveNews