LPG Gas Online: अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवाएं गैस सिलिंडर, जानें कैसे और कहां से करें ऑर्डर

HP Navya Gas Cylinder Online: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बाद जब वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत देखी गई, तो देश भर के उपभोक्ता भी इसे लेकर चिंतित होने लगे थे। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थितियां पटरी पर लौट रही हैं। इसी बीच, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक ऐसा क्रांतिकारी फैसला लिया है, जिस पर एक बार को लोगों के लिए भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल, रसोई गैस सिलिंडर बुक करने और उसके घर पहुंचने का इंतजार करने के पुराने तौर-तरीकों में अब एक बहुत बड़ा डिजिटल बदलाव होने जा रहा है। एचपीसीएल ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा करते हुए देश के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'स्विगी-इंस्टामार्ट' के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत अब 'एचपी नव्या' सिलिंडरों की डिलीवरी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए की जाएगी। हालांकि, देश के आम उपभोक्ताओं के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि फिलहाल यह आधुनिक सुविधा पूरे देश में नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ बेहद सीमित और चुनिंदा इलाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ 5 किलो और 10 किलो के सिलिंडर की ही डिलीवरी की जाएगी। आइए इस लेख में इस नई योजना से जुड़े आपके बड़े और जरूरी सवालों के सीधे जवाब समझते हैं।

#Utility #National #स्विगीइंस्टामार्टगैसडिलीवरी #एचपीसीएलस्विगीपार्टनरशिप #ऑनलाइनएलपीजीसिलिंडरबुकिंग #एचपीनव्यागैससिलिंडर #क्विककॉमर्सगैससर्विस #रसोईगैसऑनलाइनडिलीवरी #बेंगलुरुकनकपुराएलपीजीपायलट #दिल्लीएनसीआरगैसडिलीवरी2026 #एलपीजीबुकिंगएक्स्ट्राचार्ज #डिजिटलइंडियाबैंकिंगऔरकुकिंग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Gas Online: अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवाएं गैस सिलिंडर, जानें कैसे और कहां से करें ऑर्डर #Utility #National #स्विगीइंस्टामार्टगैसडिलीवरी #एचपीसीएलस्विगीपार्टनरशिप #ऑनलाइनएलपीजीसिलिंडरबुकिंग #एचपीनव्यागैससिलिंडर #क्विककॉमर्सगैससर्विस #रसोईगैसऑनलाइनडिलीवरी #बेंगलुरुकनकपुराएलपीजीपायलट #दिल्लीएनसीआरगैसडिलीवरी2026 #एलपीजीबुकिंगएक्स्ट्राचार्ज #डिजिटलइंडियाबैंकिंगऔरकुकिंग #VaranasiLiveNews