प्रयागराज : हाईकोर्ट बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज, तेलंगाना के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में शाम चार बजे होने वाले समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 17 सितंबर को संपन्न हुए थे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व सदस्य वीके सिंह, वीपी श्रीवास्तव, सीएल पांडेय और ओपी सिंह के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी भी मौजूद रहेंगे।समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति, रजिस्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी, प्रयागराज के विभिन्न बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस (निर्वाचित) कपिल देव यादव ने दी।
#CityStates #Prayagraj #HighCourtBarAssociationAllahabad #BarAssociationAllahabad #AllahabadHighCourtBarAssociation #ShivPratapShukla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 13:03 IST
प्रयागराज : हाईकोर्ट बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज, तेलंगाना के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि #CityStates #Prayagraj #HighCourtBarAssociationAllahabad #BarAssociationAllahabad #AllahabadHighCourtBarAssociation #ShivPratapShukla #VaranasiLiveNews
