Meerut News: स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित
मेरठ। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस युवोत्सव कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों से प्रेरित होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने विवेकानंद की तरह आलौकिक व्यक्तित्व निर्माण के लिए ज्ञान, शील और एकता का मंत्र दिया। महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग ने सभी का स्वागत किया और युवा महोत्सव के अंतर्गत 12 से 23 जनवरी तक चलने वाले 10 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एसएफडी संयोजक अभिषेक गोयल ने किया, जबकि महानगर मंत्री अनुज बैसला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अनुष्का, खेलो भारत के राष्ट्रीय सह संयोजक ध्रुव गोस्वामी, प्रांत मीडिया सह संयोजक मोहित तोमर, प्रांत शोध संयोजक अदिति, प्रांत सह छात्रा प्रमुख झलक, महानगर सह मंत्री सुरेश राणा, निधि, नम्रता, अमन, सचिन, रुद्र, उज्जवल स्याल, गोविंद, अपूर्व सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#SwamiVivekananda'sThoughtsInspireYouth #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 12, 2026, 19:42 IST
Meerut News: स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित #SwamiVivekananda'sThoughtsInspireYouth #VaranasiLiveNews
